नहीं रहे ऋषि कपूर ! शादी के दिन नीतू और ऋषि दोनों हो गए थे बेहोश, जाने अनजानी बातें

ऋषि कपूर (जन्म: 4 सितंबर 1952, मृत्यु - 30 अप्रैल 2020) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे। ऋषि कपूर एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, फ़िल्म निर्माता और निर्देशक थे। वह एक बाल कलाकार के रूप मे काम कर चुके है। उन्हें बॉबी के लिए 1974 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार और साथ ही 2008 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चूका है। उन्होंने उनकी पहली फ़िल्म में शानदार भूमिका के लिए 1971 में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त किया। दिनांक 30/04/2020 को निधन हो गया।
Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

शादी के दिन नीतू और ऋषि दोनों हो गए थे बेहोश,इंटरव्यू में किया था खुलासा...

Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

ऋषि कपूर की 1980 में नीतू कपूर से शादी हुई थी। दोनों की मुलाकात 1974 में आई फिल्म 'जहरीला इंसान' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया और शादी भी हो गई। शादी के दौरान नीतू कपूर और ऋषि कपूर दोनों ही बेहोश हो गए थे।
नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। नीतू कपूर ने बताया- शादी में बहुत ज्यादा लोग आए थे। इतनी भीड़ से घिरे होने की वजह से ऋषि कपूर घोड़ी चढ़ने से पहले ही बेहोश हो गए थे। वहीं नीतू कपूर का लहंगा बहुत भारी होने की वजह से इसे संभालते दौरान वह बेहोश हो गई थीं। 
ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ में कई फिल्मों में रोमांस करते नजर आए हैं। नागिन, दरार, अमिरी गरीब, श्रीमान आशिकी जैसी कई फिल्मों में नजर आए थे। शादी के बाद भी दोनों कई फिल्मों में साथ में नजर आए हैं।

रणबीर की इस हरकत पर पापा ऋषि ने जड़ दिया था तमाचा, 

Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

रणबीर कपूर :

मैं अपने पापा का हमेशा से फैन रहा हूं, उनके अलग-अलग तरह के किरदारों को देखना मुझे काफी अच्छा लगता है। पापा कभी मुझ पर नहीं चिल्लाए लेकिन बचपन में एक बार मुझे बहुत जोर का चांटा पड़ा था, क्योंकि मैं जूते पहनकर पूजा वाले रूम में चला गया था। तब मैं करीब 12 साल का था। 

जब ऋषि कपूर ने 30 हजार रुपये में खरीदा था अमिताभ का अवॉर्ड

Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

ऋषि कपूर वो सुपरस्टार रहे हैं, जिनकी जिंदगी हमेशा एक खुली किताब की तरह रही है। उन्होंने कई बार अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं, जिनके बारे में बात करने से भी लोग कतराते हैं। ऋषि कपूर ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'खुल्लम खुल्ला : ऋषि कपूर अनसेंसर्ड' में बताया है कि उन्होंने एक बार अमिताभ बच्चन को मिलने वाला फिल्मफेयर अवार्ड पैसे देकर खरीदा था। अमिताभ को फिल्म 'जंजीर' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिलना था, लेकिन ऋषि ने 30 हजार रुपये देकर 'बॉबी' के लिए बतौर बेस्ट एक्टर इस अवॉर्ड को खरीद लिया था। जिसकी वजह से दोनों कलाकारों के बीच दूरी भी आ गई थी।

ऋषि कपूर :तीन दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले ऋषि कपूर फेल हुए प्रोडक्शन में

Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में रखा कदम:

वर्ष 1996 में ऋषि कपूर ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखकर 'प्रेम ग्रंथ' का निर्माण किया। इसके बाद 'आ अब लौट चले', 'कारोबार' जैसी फिल्मों का निर्माण किया। इसके बाद 'लव आज कल' में अपने दमदार अभिनय के लिये ऋषि कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ऋषि कपूर ने अपने चार दशक के लंबे सिने कॅरियर में लगभग 150 फिल्मों में अभिनय किया है। ऋषि की इस वर्ष '102 नॉट आउट' और 'मुल्क' जैसी फिल्में प्रदर्शित हुई।

पहली बार निभाया था डांसर की भूमिका:

Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi


साल 1977 में ही ऋषि कपूर के सिने कॅरियर की एक और सुपरहिट फिल्म 'हम किसी से कम नही' सिनेमाघरों में आई। नासिर हुसैन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ऋषि कपूर ने डांसर और सिंगर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उन पर फिल्माया यह गीत 'बचना ए हसीनों लो मैं आ गया' आज भी उनके फैन्स को झूमने को मजबूर कर देता है। वर्ष 1979 में के.विश्वनाथ की 'श्री श्री मुवा' की हिंदी में रिमेक फिल्म 'सरगम' रिलीज हुई। इस फिल्म में ऋषि को उनके दमदार अभिनय के लिए उन्हें पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से उन्हें नामांकित किया गया था। इसके बाद उनकी फिल्म 'कर्ज' रिलीज हुई जो कि पुनर्जन्म पर आधारित थी। इसके बाद 'प्रेम रोग', 'तवायफ', 'चांदनी' रिलीज हुई।

बतौर अभिनेता 'बॉबी' थी पहली फिल्म:
Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

साल 1973 में अपने पिता राज कपूर के बैनर तले बनी फिल्म 'बॉबी' से ऋषि कपूर ने बतौर अभिनेता अपने फिल्मी कॅरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया ने काम किया था। यह डिंपल की पहली डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म के सभी गाने हिट थे। इसके बाद ऋषि की 'जहरीला इंसान', 'जिंदादिल' और 'राजा' जैसी फिल्में आईं। लेकिन ये सभी फिल्में फ्लॉप रही थीं। इसके बाद साल 1975 में आई फिल्म 'खेल खेल में' की कामयाबी के बाद ऋषि कपूर एक बार फिर से खुद को साबित किया। इस फिल्म में उनके साथ उनकी धर्मपत्नी नीतू सिंह ने काम किया था। 'खेल खेल में' फिल्म की कामयाबी के बाद ऋषि और नीतू सिंह की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी मशहूर हो गई थी। इसके बाद ऋषि और नीतू की जोड़ी ने 'रफूचक्कर', 'जहरीला इंसान', 'जिंदादिल', 'कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'अनजाने', 'दुनिया मेरी जेब में', 'झूठा कहीं का', 'धन दौलत', 'दूसरा आदमी' आदि फिल्मों में धमाल मचाया।

67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 
Rishi-Kapoor-unknown-facts-in-Hindi

वह लंबे समय से बीमार थे। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। बीती रात उन्हें खराब स्वास्थ्य की वजह से लेकर मुंबई के Sir H. N. Reliance Foundation अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था।

Comments

Popular posts from this blog

इरफान खान के बारे में 24 तथ्य, एक सुपरस्टार जिनकी प्रतिभा हमेशा याद रखी जाएगी

तारक मेहता फेम निधि भानुशाली ने सेप्टम पियर्सिंग के साथ प्रशंसकों को चौंका दिया!